68वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: सोरारई पोट्रु सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री अपर्णा बालामुरली और बेस्ट एक्टर का खिताब अजय देवगन व सूरिया को

 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसमें सोरारई पोट्रु को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म घोषित किया गया। वहीं सोरारई पोट्रु के लिए सूरिया को और तन्हाजी-द अनसंग वॉरियर के लिए अजय देवगन को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब अपर्णा बालामुरली को फिल्म सोरारई पोट्रु के लिए मिला।  

फिल्म पुरस्कारों की घोषणा करते हुए बताया गया कि सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित सोरारई पोट्रु ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता है। वहीं, संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ओम राउत द्वारा निर्देशित तन्हाजी-द अनसंग वॉरियर ने जीता। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के साझा विजेता सूरिया तमिल फिल्म सूराराई पोट्टरू और अजय देवगन तन्हाजी के घोषित किए गए।

लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और अभिनेता बीजू मेनन सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन गीत थमन एस तेलुगु फिल्म अला वैकुंठापुर्रम्मूलू, तमिल फिल्म शिवरंजनियुम इनुम सिला पेंगलम के लिए लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री चुना गया। मलयालम फिल्म एके अय्यप्पनम कोशियुम के लिए अभिनेता बीजू मेनन को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता चुना गया।

मनोज मुंतशिर सर्वश्रेष्ठ गीतकार 

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन बैकग्राउंड संगीत जी वी प्रकाश कुमार को तमिल फिल्म सोरारई पोट्रु के लिए मिला। सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए कोरियोग्राफर संध्या राजू, सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए गीतकार मनोज मुंतशिर, सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिए अला वैकुंठपुरमलो संगीत निर्देशक थमन एस ने पुरस्कार जीता। मनोज मुंतशिर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर के निवासी हैं।

सर्वश्रेष्ठ प्लेबैंक सिंगर का इन्हें मिला पुरस्कार 

सर्वश्रेष्ठ छायांकन सुप्रतिम भोल बंगाली फिल्म अविजात्रिक, सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर ननचम्मा मलयालम फिल्म एके अय्यपनम कोशियम और सर्वश्रेष्ठ पुरुष प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार राहुल देशपांडे को मराठी फिल्म मी वसंतराव के लिए मिला।

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा के दौरान फिल्मों की शूटिंग के लिए सबसे अनुकूल राज्य के तौर पर मध्य प्रदेश को चुना गया। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

नये संकल्पों के साथ मैदान में उतरेगा वैश्य समाज : डॉ. नीरज बोरा