देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी ने घर पहुंच कर दी बधाई

नई दिल्ली। भारत की अगली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। उन्होंने गुरुवार को देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव में विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की। ओडिशा की मूल निवासी द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से आती हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनको इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा कि भारत की विकास यात्रा में वे एक बेहतरीन राष्ट्रपति होंगी। 

चुनाव नतीजों के तुरंत बाद भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आवास पर पहुंच कर प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया। मतों की तीसरे दौर की गिनती तक उनको जीत के लिए जरूरी 50 प्रतिशत मत मिलते ही उनकी जीत तय हो गई थी। चुनाव नतीजों को देखकर यशवंत सिन्हा ने भी उन्हें इस जीत की बधाई पहले ही दी। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

नये संकल्पों के साथ मैदान में उतरेगा वैश्य समाज : डॉ. नीरज बोरा