बीजेपी ने राष्ट्रपति के लिए प्रत्याशी का नाम घोषित किया, जेपी नड्डा ने बताया नाम

 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने राष्ट्रपति के चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा मंगलवार की शाम को कर दी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़डा ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि एनडीए की राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू होंगी। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। 

विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के नाम का ऐलान होेने के चंद घंटों के भीतर बीजेपी ने राष्ट्रपति के प्रत्याशी के तौर पर द्रौपदी मुर्मू के नाम को घोषित कर दिया। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की मूल निवासी हैं। संथाल समुदाय से ताल्लुक रखने वाली द्रौपदी मुर्मू सामाजिक जीवन में भी काफी सक्रिय हैं।

एक दिलचस्प संयोग यह है कि विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा झारखंड से कई बार विधायक और सांसद रह चुके हैं, जबकि एनडीए के राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। बीजेपी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा की।
इससे पहले बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। जानकारों का कहना है कि बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में राष्ट्रपति के प्रत्याशी के रूप में द्रौपदी मुर्मू के नाम पर मुहर लगी। जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके नाम का ऐलान किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

नये संकल्पों के साथ मैदान में उतरेगा वैश्य समाज : डॉ. नीरज बोरा