पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मर्डर

 


नई दिल्ली। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। मानसा में हमलावरों ने उसको 20 से ज्यादा गोलियां मारी हैं। इस गोलीबारी में उसके 02 साथी भी घायल हुए हैं। शनिवार को ही पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला सहित दर्जनों लोगों की सुरक्षा घटाई थी। रविवार को दुश्मनों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। इस मामले को लेकर पंजाब की सियासत में घमासान शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना पर अफसोस जताते हुए कहा है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पर मानसा के गांव जवाहरके में गोलियां बरसाई गईं। फायरिंग में मूसेवाला की जान चली गई और उनके 02 साथी जख्मी हुए हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने शनिवार को सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी। मूसेवाला के पास पहले 04 गनमैन थे। मान सरकार ने सुरक्षा घटाते हुए उसके पास सिर्फ 02 गनमैन ही छोड़े थे। सिद्धू मूसेवाला साथियों के साथ जब अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे, तभी उस पर यह हमला हुआ। काले रंग की गाड़ी में सवार 03 हमलावरों ने उन पर फायरिंग की है। उसको 20 से ज्यादा गोलियां मारी गई हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

नये संकल्पों के साथ मैदान में उतरेगा वैश्य समाज : डॉ. नीरज बोरा