यूपी : खाने-पीने की वस्तुओं में गंदगी मिलाई तो होगी सख्त कार्रवाई, सभी कर्मचारियों का पुलिस वेरीफिकेशन होगा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाने-पीने की वस्तुओं में गंदगी मिलाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। खाने-पीने की दुकान, रेस्टोरेंट और ढाबे चलाने वाले सभी कर्मचारियों का पुलिस वेरीफिकेशन होगा। उनका पूरा ब्योरा अब सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज होगा। किसी भी तरह की गलत हरकत करने पर ऐसे लोगों को सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में शासन के उच्च अधिकारियों को इस बाबत स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जूस, दाल और रोटी जैसी खान-पान की वस्तुओं में मानव अपशिष्ट मिलाना वीभत्स है, यह सब स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि ऐसे ढाबों, रेस्टोरेंट आदि खान-पान के प्रतिष्ठानों की सघन जांच सी जाय। इनमें काम करने वाले हर कर्मचारी का पुलिस वेरिफिकेशन भी किया जाय। कानून में संशोधन होगा, नाम-पता बताना जरूरी मुख्यमंत्री ने खान-पान की चीजों की शुद्धता-पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में आवश्यक संशोधन के निर्देश दिये। अब...