संदेश

विपक्षी गठबंधन की ‘लोकतंत्र बचाओ रैली‘ 31 मार्च को दिल्ली में, इंडिया की महारैली में सब होंगे शामिल

चित्र
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में  विपक्षी गठबंधन रविवार को  महारैली करने जा रहा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश का कहना है कि रैली का मुख्य मुद्दा महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक विषमता और ध्रुवीकरण होगा।  कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (संचार) ने कांग्रेस मुख्यालय में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।  जयराम रमेश ने कहा कि 31 मार्च (रविवार) की रैली लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है, इसलिए नाम 'लोकतंत्र बचाओ रैली' रखा गया है।  जयराम रमेश ने कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की समाप्ति के बाद मुंबई में आईएनडीआईए गठबंधन की एक बड़ी रैली हुई थी। वहां पर पहला शंखनाद हुआ था और कल (रविवार) दूसरा बड़ा शंखनाद होगा। इस रैली में पूरा आईएनडीआईए शामिल है। इस रैली में देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक विषमता और सामाजिक ध्रुवीकरण मुख्य मुद्दा होगा।  'यह किसी व्यक्ति की रैली नहीं' दिल्ली में प्रस्तावित रैली को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों तैयारियों में जुट गई है। शनिवार को एक तरफ जहां आप के विधायक आयोजन स्थल पर तैया...

भारत की ब्रह्मोस मिसाइल दो साल पहले इस वजह से गिर गई थी पाकिस्तान में

चित्र
  नई दिल्ली, 30 मार्च (हि.स.)। भारतीय वायु सेना ने दो साल पहले पाकिस्तान में गिरी ब्रह्मोस लड़ाकू मिसाइल की आकस्मिक फायरिंग के पीछे के कारणों का खुलासा किया है। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के निष्कर्षों के आधार पर बताया गया है कि ब्रह्मोस मिसाइल के लड़ाकू कनेक्टर इसके ‘जंक्शन बॉक्स’ से जुड़े रह गये थे और तकनीकी गलती से ब्रह्मोस मिसाइल की दुर्घटनावश फायरिंग हुई थी। पड़ोसी देश में मिसाइल का प्रक्षेपण होने से भारतीय वायु सेना और राष्ट्र की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। साथ ही सरकारी खजाने को 24 करोड़ 90 लाख 85 हजार का नुकसान हुआ। नौ मार्च 2022 को यह हादसा सॉफ्टवेयर अपग्रेड करके मिसाइल की रेंज बढ़ाकर परीक्षण किये जाने के दौरान तकनीकी गलती से हुआ था। अगले ही दिन इस्लामाबाद ने नई दिल्ली के सामने अपना विरोध दर्ज कराया था। पाकिस्तान की प्रतिक्रिया के बाद भारत सरकार ने घटना पर खेद जताते हुए उच्चस्तरीय कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया था। घटना की जांच के लिए 11 मार्च, 2022 को गठित की गई कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के निष्कर्षों को साझा करते हुए भारतीय वायु सेना का कहना है कि यह ऐसी घटना थी, जिसका पाकिस्तान के सा...

अन्ना हजारे ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कह दी यह बात

चित्र
नई दिल्ली। दिल्ली में आंदोलन के दौरान वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के करीब रहकर सुर्खियों में आये  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अन्ना हजारे इन दिनों  महाराष्ट्र के  अहमद नगर में हैं। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी उनके अपने कर्मों की वजह हुई है। गुरुवार को देर शाम प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले के आरोप में  गिरफ्तार कर लिया था। उन  पर कार्रवाई पर  अन्ना हजारे का कहना है, ‘मैं इस बात से बहुत परेशान हूं कि अरविंद केजरीवाल, जो मेरे साथ काम करते थे, शराब के खिलाफ आवाज उठाते थे, अब शराब नीतियां बना रहे हैं। अपने ही कर्मों की वजह से उनकी गिरफ्तारी इसलिए हुई है।’ दिल्ली में आंदोलन के दौरान अन्ना हजारे के करीब रहकर केजरीवाल, मनीष  सिसौदिया, कुमार विश्वास, संजय सिंह आदि खुर्खियों में आ गए थे।  अन्ना हजारे एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने, सरकार...

नवयुग कन्या महाविद्यालय : अग्निपथ योजना तहत NCC कैडेट्स को भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी

चित्र
लखनऊ। ‘वीरता, सम्मान और गर्व का प्रतीक भारतीय सेना’ इस उद्देश्य से 19 मार्च को नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर के तत्वावधान में भारतीय सेना में कैरियर के विभिन्न अवसर तथा अग्निपथ योजना के अंतर्गत भर्ती प्रक्रिया विषय पर जानकारी प्रदान करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन के कमाडिंग ऑफिसर कर्नल दीपक कुमार के दिशा निर्देशन में, प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय की अध्यक्षता में इस संबंध में जानकारी दी गई।  इसमें जोनल भर्ती कार्यालय से जोनल भर्ती मेडिकल ऑफिसर मेजर गौतम कुमार वर्मा ने भारतीय सेना के कमीशन अफसर के साथ-साथ एनसीसी विशेष भर्ती, तकनीकी तथा गैर तकनीकी भर्ती, अग्निवीर भर्ती से संबंधित आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता एवं परीक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी से अवगत कराया।  इस अवसर पर यह जानकारी भी दी गई कि अग्निवीर भर्ती में चार वर्ष की सेवा के पश्चात 25% को उनके प्रदर्शन के आधार पर सेना में ही समायोजित कर लिया जाएगा। शेष के लिए रक्षा मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय एवं राज्य सरकारों के विभिन्न संगठनों में प्राथमिकता दी जाएगी। प्राचार्य प्रो. म...

बाइण्डिंग भारत की चेयरपर्सन ने वितरित किया ट्राईसाइकिल

चित्र
  समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे दिव्यांग : कनुप्रिया जाजू लखनऊ। दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम के तहत सोमवार को बाइण्डिंग भारत की चेयरपर्सन श्रीमती कनुप्रिया जाजू ने फैजुल्लागंज के प्रीति नगर निवासी शशि देवी को बैट्रीचालित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल व हेलमेट प्रदान किया। ट्राइसाइकिल पाकर पैरों से अशक्त शशि का चेहरा खिल उठा। शशि ने बताया कि इससे उनके श्रम और समय दोनों की बचत होगी। इस अवसर पर श्रीमती जाजू ने कहा कि दिव्यांगजन को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाना बहुत जरुरी है। केन्द्र व प्रदेशों की सरकारें दिव्यांगजन को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही हैं और दिव्यांगजनों को भी आम व्यक्ति की तरह ही समानता का दर्जा देकर उनके लिए भी योजना लागू करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत अगर पात्र लाभ लेने से रह गए हैं तो वह आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने मोदी-योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार द्वारा सुगम्य भारत अभियान के तहत सरकारी कार्यालयों को दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सुलभ बनाने का काम तेजी से चल रहा है। साथ ही दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत सरकारी नौकरियों औ...

फागोत्सव : उड़ा गुलाल, खेली फूलों की होली

चित्र
लखनऊ। फागोत्सव श्रृंखला के तहत लोक संस्कृति शोध संस्थान की होली बैठकी में फूलों की होली खेली गयी। सोमवार को जानकीपुरम के सेक्टर डी स्थित पुनर्नवा परिसर में ढोलक की थाप और मंजीरे के साथ  पारम्परिक गीत-संगीत के बीच एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फाग की खुशियां साझा हुईं। बैठकी का शुभारम्भ लोक गायिका रीता पाण्डेय ने 'फागुन मा होरी खेलें गणपति देवा...' से किया। इसके बाद रंग डारो न कान्हा भीजत चुनरी, होलिया में उड़े रे गुलाल जैसे गीत प्रस्तुत किये। मधुलिका श्रीवास्तव ने होली खेंले रघुवीरा अवध में, होली न खेलूंगी नंदलाल, रंग डार गयो सांवरिया सुनाया।  आकाशवाणी की गायिका अनीता मिश्रा ने रंग बरसे श्याम खेलें घर से, अपने अपने झोली में भरके गुलाल रे, कुमकुम मिश्रा ने आज खेलो श्याम संग होली तथा होरी में मेरो लग जायेगी सुनाया। नृत्यांगना ज्योति किरन रतन, दिव्या शुक्ला, माधुरी आदि ने होली गीतों पर मनमोहक नृत्य किया। संस्थान की सचिव सुधा द्विवेदी ने बताया कि होरियारों की टीम शहर में अलग-अलग स्थानों पर फगुआ गाने निकल पड़ी है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से साहित्यकार व लोक गायिका डा. स्मिता मिश्रा, नीलाक्षी...

संघ व सीमा जागरण मंच की खेलकूद प्रतियोगिता में विजेताओं को मिले मेडल

चित्र
  लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ दक्षिण भाग गायत्री नगर व सीमा जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में खेलकूद एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 17 मार्च को अवध विहार योजना सेक्टर 3 में किया गया।  प्रतियोगिता का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रान्त संगठन मंत्री सीमा जागरण मंच अवध प्रान्त अमरनाथ, कार्यक्रम अध्यक्ष लखनऊ दक्षिण भाग के अपार्टमेंट प्रमुख अरविन्द त्रिपाठी,भाग प्रचारक अजीत, नगर कार्यवाह रवि, सीमा जागरण मंच के प्रान्त महामंत्री राम कृपाल शुक्ल, कोषाध्यक्ष अष्टभुजा पाठक, महानगर अध्यक्ष अमरेंद्र दीक्षित, उपाध्यक्ष नारायण दीक्षित,महामंत्री अरुण खरे व मनोज चौरसिया ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया।   प्रतियोगिता दो ग्रुप में अलग अलग आयोजित की गई। जिसमें क्रमशः 8 वर्ष से 11 वर्ष एवं 12 वर्ष से 18 वर्ष की आयु के  कुल 152 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।  इस अवसर पर नगर विस्तारक अभिषेक, सायं कार्यवाह अक्षयज़ ,विक्रम,सायं कार्यवाह अर्जुन नगर परमजीत, सुरेंद्र, अमरेंद्र, आशीष व चंद्र दीप समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व दर्शकगण मौजूद रहे। मुख्यवक्ता सीमा...