लखनऊ। राजधानी के सर्राफा व्यापारियों ने उनके प्रतिष्ठानों पर लूटपाट की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इसके तहत किसी भी तरीके से मुंह ढक कर, हेलमेट व मॉस्क लगाकर खरीदारी के लिए आने वाले स्त्री-पुरुष ग्राहकों के साथ व्यापार नहीं किया जाएगा। लखनऊ महानगर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष और ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ महानगर सर्राफा एसोसिएशन व उससे सम्बद्ध सभी सर्राफा एसोसिएशन कि एक बैठक BOP तथा लखनऊ महानगर सर्राफा एसोसिएशन के सहयोग से गोमती नगर स्थित एक होटल में संपन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति से सोने चांदी के बढ़़ते दामों से सर्राफा व्यापारियों के साथ पिछले दिनों में चोरी, डकैती, लूटमार, टप्पेबाजी कि लगातार होती घटनाओं से बचाव हेतु प्रदेश के सभी सर्राफा दुकानों में हेलमेट व मास्क लगाकर और किसी भी तरीके से मुंह ढक कर आये हुए महिला या पुरुष ग्राहक से किसी भी तरीके का व्यापार नहीं किया जाएगा। मॉल में किया विशेष छूट का अनुबंध अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा ने प्रदे...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें