भाजपा के शासन में महंगाई-बेरोजगारी चरम पर, मध्यमवर्ग-गरीब का जीवन यापन हुआ मुश्किल : अखिलेश


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियां फेल हो गयी हैं महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। नौजवान, किसान, मजदूर संकट में हैं। भाजपा की दस साल की सरकार में अमीर-गरीब के बीच खाईं बहुत बढ़ गयी है। इस सरकार में जहां चंद पूंजीपतियों की सम्पत्ति बढ़ती जा रही है, वहीं मध्यम वर्ग और गरीब मुश्किल में है। गरीब और गरीब होता जा रहा है। उसके सामने जीवनयापन की चुनौती है। 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को एक बयान में कहा कि युवाओं के सामने नौकरी, रोजगार का संकट है। जिन युवाओं को कोई काम मिल भी गया है, वे बेहद तनाव और दबाव में काम करने पर मजबूर है। भाजपा सरकार की नाकाम आर्थिक नीतियों के कारण कम्पनियों का काम-कारोबार इतना घट गया है कि वे अपना व्यवसाय और व्यापार को बचाने के लिए कर्मचारियों से कई गुना काम करवाती हैं, जिनके कारण कर्मचारियों को मानसिक और शरीरिक समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। काम के दबाव और तनाव के मामले में प्राइवेट नौकरियों से लेकर सरकारी नौकरी हर जगह एक सा माहौल है। लोग नौकरी को विवशतावश कर रहे हैं। नौकरी पेशा लोगों की हालत बंधुआ मजदूरों से बदतर हो गयी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि देश में नौकरी पेशा लोगों को भाजपा से कोई उम्मीद नहीं रह गयी, क्योंकि भाजपा उन पूंजीपतियों के पैसों से ही फली-फूली है, जो कर्मचारियों का शोषण करके अपने मुनाफा को बेतहाशा बढ़ाते हैं। उस मुनाफाखोरी का हिस्सा भाजपा के साथ बांटते हैं। भाजपा सरकार में कर्मचारियों की स्थिति दिन-ब-दिन दयनीय होती जा रही है। किसान, नौजवान और मजदूर तो इस सरकार से पहले से ही पीड़ित और दुःखी है। भाजपा सरकार से हर वर्ग निराश और परेशान है। बीजेपी ने किसानों, नौजवानों, मजदूरों, कर्मचारियों सभी को झूठे सपने दिखाएं, वादे किये लेकिन पूरा नहीं किया। आज समाज का हर वर्ग भाजपा से ठगा महसूस कर रहा है। आने वाले समय में भाजपा को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, उसने जिस तरह से जनता के साथ अन्याय किया है, जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।  



                

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

नये संकल्पों के साथ मैदान में उतरेगा वैश्य समाज : डॉ. नीरज बोरा