विपक्षी गठबंधन की ‘लोकतंत्र बचाओ रैली‘ 31 मार्च को दिल्ली में, इंडिया की महारैली में सब होंगे शामिल
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन रविवार को महारैली करने जा रहा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश का कहना है कि रैली का मुख्य मुद्दा महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक विषमता और ध्रुवीकरण होगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (संचार) ने कांग्रेस मुख्यालय में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। जयराम रमेश ने कहा कि 31 मार्च (रविवार) की रैली लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है, इसलिए नाम 'लोकतंत्र बचाओ रैली' रखा गया है। जयराम रमेश ने कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की समाप्ति के बाद मुंबई में आईएनडीआईए गठबंधन की एक बड़ी रैली हुई थी। वहां पर पहला शंखनाद हुआ था और कल (रविवार) दूसरा बड़ा शंखनाद होगा। इस रैली में पूरा आईएनडीआईए शामिल है। इस रैली में देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक विषमता और सामाजिक ध्रुवीकरण मुख्य मुद्दा होगा। 'यह किसी व्यक्ति की रैली नहीं' दिल्ली में प्रस्तावित रैली को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों तैयारियों में जुट गई है। शनिवार को एक तरफ जहां आप के विधायक आयोजन स्थल पर तैया...