‘अंदाज-ए-आजाद’: प्रयागराज की धरती पर जीवंत हो उठा आजादी का दृश्य
प्रयागराज। पंकज पांडेय
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज ने शनिवार को शहीद चंद्रशेखर आजाद उद्यान कंपनी बाग में नाटक ‘अंदाज-ए-आजाद’ का देव फौजदार के निर्देशन में नाट्य किरण मंच मुंबई की नाट्य प्रस्तुति दी। नाटक का विषय शहीद चंद्रशेखर आजाद को केंद्र में रख कर लिखा गया।
निर्देशक ने नाटक का नाम अंदाज-ए-आजाद इसलिए रखा कि वो दर्शकों को शहीद चंद्रशेखर आजाद के अंदाज से परिचित कराना चाहते हैं। नाटक ने शहीद चंद्रशेखर आजाद व उनके साथी क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव व सदाशिव के साथ-साथ इतिहास के पन्ने में दबे रश्मि तथा पंकज जैसे महान क्रांतिकारी पात्रों को भी नाट्यालेख में जीवंत किया।
यह नाटक जरूर ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर लिखा गया था लेकिन नाटक जितना ही ऐतिहासिक था, अपने प्रदर्शन में उतना ही प्रासंगिक भी। नाट्य प्रस्तुति दृश्य संयोजन, प्रकाश परिकल्पना, मंच परिकल्पना, वस्त्र विन्यास, नाट्यालेख और संवाद हर स्तर पर कसा हुआ और पेशेवर दिख रहा था।
कलाकारों का अभिनय इतना सशक्त था कि प्रारंभ से अंत तक दर्शकों की नजरों को डिगने नहीं दिया। बरसात होने पर लगा मानो अब नाटक रुक ही जाएगा लेकिन निर्देशक की सूझ-बूझ ने नाटक जारी रखा और दर्शक बारिश में भीग कर नाटक देखते रहे। जो सशक्त और गतिशील निर्देशकीय कौशल का परिचय था। नाटक के अंत में पात्र परिचय के दौरान एक दर्शक क्रांतिकारी आजाद के चरणों पर गिर पड़ा। यह जरूर नाटक में हो रहा था लेकिन यह सत्य था जिसे सभी ने अपनी आंखों से देखा। यह यह दृश्य नाटक की सफलता बयां कर रही थी।
कार्यक्रम के अंत में केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव के द्वारा मुम्बई से आये निर्देशक व कलाकारों को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र भेंट कर उनको सम्मानित किया गया।
नाटक के पात्र और उनके नाम :-
लेखन/निर्देशन : देव फ़ौजदार (दिनेश)
संगीत : जयकारा
संस्था : नाट्यकिरन मंच (माँ)
अवनीश नन्दावत- आज़ाद
नितिन चौहान- भगत सिंह
रोशन शाह - राजगुरु/सदाशिव
वरुण - सुखदेव
बेला बरोट - माँ/रश्मि
एकांश शर्मा - पंकज
सृष्टि केशरी - भाभी/छमिया
गौरव ठुकराल - सूत्रधार
आनंद पाल - जयगोपाल
सत्यम बुंदेला - सांडर्स
भावेश सिंह - लाला लाजपत राय
सचिन चौहान - शिव वर्मा
कुशाग्र नंदा - रुद्र नारायण
विभास - नेहरू जी
अनिल शर्मा - भगवती भाई
तेजस - साउंड/म्यूजिक


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें