राजभवन घेरने निकले कांग्रेसी लिये गए हिरासत में, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

लखनऊ। देश के दूसरे राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी गुरुवार को कांग्रेसी राजभवन का घेराव करने के लिए सड़कों पर उतरे। यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की राजभवन को घेरने की कोशिश के दौरान पुलिस प्रशासन से झड़प हुई। इस धक्का-मुक्की के दौरान पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर इन सभी को हिरासत में लेकर ईको गार्डेन ले गई। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोट भी लगी।

दिल्ली पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में बुधवार को घुसकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पीटने आदि के आरोपों के बाद पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने लखनऊ में राजभवन घेरने की कोशिश की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बीते 03 दिनों में 30 घंटे से ज्यादा प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा पार्टी नेता राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाकर परेशान किया जा रहा है। इसका विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं की असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तारी हो रही है। पार्टी मुख्यालय में दिल्ली पुलिस द्वारा घुसकर कार्यकर्ताओं को पीटना और दुर्व्यवहार दिखाता है कि देश में लगातार लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हम सभी कांग्रेसजन शान्ति पूर्वक अपना विरोध दर्ज कराने राजभवन जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने वहां नहीं जाने दिया। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं। शिवम त्रिपाठी व मुकेश अवस्थी आदि को चोट लगी है। 

नेताओं को हाउस अरेस्ट करने का आरोप 

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राज्यसभा सांसद वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, नेता विधान मंडल दल आराधना मिश्रा मोना, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी एवं पूर्व एमएलसी हुस्ना सिद्दीकी, प्रवक्ता पंकज तिवारी एवं अन्य नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। पार्टी ने तय किया है कि शुक्रवार को पुनः इस तानाशाही केे खिलाफ कांग्रेस उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

नये संकल्पों के साथ मैदान में उतरेगा वैश्य समाज : डॉ. नीरज बोरा